Total Pageviews

Friday 18 May 2012

पेड़ नहीं हमे काट दो


न्यूज एक्सपोज, इंदौर।
सिक्स लेन के लिए चोइथराम मंडी से लेकर राजेंद्र नगर तक पेड़ो की कटाई जारी है। कुछ छात्रों के समुह ने पर्यावरण को बचाने के लिए शुक्रवार को पेड़ के बंध पेड़ न काटने का आग्रह किया। दिनभर चले इस प्रदर्शन के बाद आखिकार सार्इं इंडिया कंट्रक्शन लिमिटेड के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि एक पेड़ के बदले में 5 पेड़ लगाएं जाएंगे।
छात्र गोविंदा गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां लगातार पेड़ कटाई जारी है। हम दो दिन से यहां पेड़ बचाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन भी हमारी बात नहीं सून रहा है। शुक्रवार को भी हम जिन पेड़ो को काटा जाना था, वहां जाकर धरने पर बैठ गए। जब पेड़ो काटने के लिए मजदूर वहां पहुंचे तो हमारे विरोध के बाद लौट गए। दोपहर में कंपनी के अधिकारी एहमद अलि आए और उन्होंने हमे लिखित में आश्वासन दिया कि एक पेड़ के बदले में पांच पेड़ लगाएं जाएंगे। इन पेड़ो का रखरखाव पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा।

No comments: