Total Pageviews

Tuesday 22 May 2012

तापमान में गिरावट, उमस बरकरार

न्यूज एक्सपोज, इंदौर। 
गर्मी ने हाल बे हाल कर रखे हैं। सुबह से लेकर देररात तेज गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। हालांकि पिछले तीन दिन से लगातार पारे में हो रहे उछाल ने सोमवार को उलटी गुलंटी खाई, लेकिन तपन और उमस दोनों कम नहीं हुई। सुबह 9 बजे से ही तपन का दौर शुरू हो जाता है। दोपहर में आलम यह है कि दफ्तर, घर से निकलने की मन ही नहीं होता। दोपहर तक शांत रहने वाली हवाओं 25 किमी की रफ्तार से अपने साथ तपन लेकर चलने लगी। देर शाम तक गर्म हवाओं का दौर जारी था। रात को तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि बिते दिन के हिसाब से कम है।

No comments: