Total Pageviews

Wednesday 30 May 2012

बंद के दौरान नकवी गिरफ्तार.इंदौर में भी बंद का असर



न्यूज़ एक्सपोज , इंदौर  
 पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह बंद का समर्थन कर रहे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सड़कों पर उतरकर वाहनों की आवाजाही को बाधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान कहीं कहीं दिल्ली परिवहन की बसें या तो जाम में फंसी खड़ी रहीं या फिर प्रदर्शनकारियों ने उनकी हवा निकाल दी।
दिल्ली में अक्षरधाम, आईटीओ, लक्ष्मीनगर, समेत कई मार्गाे को प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह से जाम कर दिया। वहीं दिल्ली-रोहतक मार्ग को भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया।
अक्षरधाम मार्ग पर भाजपा के संजय जोशी और मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदर्शनकारियों का साथ दिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस बंद का आटो चालक भी साथ दे रहे हैं। दिल्ली में जगह जगह ट्रेनें रोके जाने की भी खबर है। वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में भाजपा ने 100 जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।


पेट्रोल मूल्य  वर्द्धि  का विरोध जहा पुरे देश में हो रहा है वही इंदौर में भी इसका असर अच्छा ख़ासा देखने को मिला , सुबह से ही बी जे पी के कार्यकार्तए सडको पर थे और सभी दूर वाहनों पर घूम कर दुकाने और बज्हर बंद करवाए ...साथ ही राजबाड़ा पर बी जे पी ने पेट्रोल पुमप की अर्थी बना कर जलाया गया , और केंद्र सरकार ने नाम खूब नारे बजी की गयी . शाहर में लोगो को आवाजी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्यों की शाहर में लोक परिवहन नहीं चलने दिए गए  रिक्शा , बस  सभी बंद रहे ,,,, बंद शांति पूर्ण रहा पर आम लोग काफी परेशान हुए ...

No comments: