Total Pageviews

Thursday 31 May 2012

जनरल बिक्रम सिंह ने संभाली थलसेना की कमान


न्यूज़ एक्सपोज , इंदौर  
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थल सेना का नेतृत्व करने वाले भारत को गुरुवार को नया सेनाध्यक्ष मिल गया। गुरुवार को जनरल बिक्रम सिंह ने पदभार संभाल लिया। 26 माह के कार्यकाल के बाद जनरल वीके सिंह आज रिटायर हो गए। जनरल वीके सिंह लेफ्टिनेंट जनरल को बेटन सौंपी।

सेना के 27 वें मुखिया के तौर पर पद संभालने वाले बिक्रम सिंह पूर्वी कमान से संबंध रखते हैं। गुरुवार दोपहर रक्षा मंत्रालय में सेनाध्यक्ष के कमरे में जनरल वीके सिंह अपने उत्ताराधिकारी को सेना की कमान सौंपी
बेबाक अधिकारी की छवि रखने वाले वीके सिंह का कार्यकाल जहां विवादों से घिरा रहा वहीं, नए सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह भी ऐसे वक्त पद संभाल रहें हैं जब उनकी नियुक्ति के खिलाफ अदालत में सवाल उठाए जा रहे हैं। बिक्रम सिंह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने खारिज कर दी थी। लेकिन उस फैसले के खिलाफ नई पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी गई है और सुप्रीम कोर्ट को अभी उस पर विचार करना है।
पुनर्विचार याचिका पूर्व नौसेनाध्यक्ष एल रामदास और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने दाखिल की है। इससे पहले फर्जी मुठभेड़ के एक मामले में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने भी बिक्रम सिंह को बरी कर दिया था।
बिक्रम सिंह पूर्वी कमान से सेनाध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले पांचवें अधिकारी हैं। वीके सिंह भी पूर्वी कमान के ही कमांडर थे। सरकारी पत्रिका सैनिक समाचार को दिए साक्षात्कार में बिक्रम सिंह ने कहा है कि फौज को किसी भी चुनौती के लिए तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी उनका जोर होगा। सिख लाइट इंफैंट्री में 1972 के कमीशन अधिकारी बिक्रम सिंह अगस्त, 2014 तक सेनाध्यक्ष रहेंगे।

No comments: