Total Pageviews

Friday 18 May 2012

मोर्चा संगठन को सशक्त करने का कार्य करें

न्युज एक्सपोज,इंदौर
युवा कार्यकर्ता उनके मार्ग पर चलकर संगठन को और सशक्त व मजबुत करने का कार्य करें। आज यहां उपस्थित कार्यकर्ता के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है, क्योंकि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक कार्यों में अपना स्थान रखते है। यह बात भाजयुमें जिला क ार्यसमिती क ी बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती ने कही। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष  प्रभात झा के नेतृत्व में प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। कार्यकर्ता पार्टी रीति-नीति एवं विचारधारा के अनुरूप कार्यकर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन एवं गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक दोपहर भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक एवं युवा मोर्चा राष्टÑीय कार्यसमिति सदस्य मनोज पटेल, जिला अध्यक्ष रवि रावलिया, मोर्चा प्रभारी सुभाष महोदय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का शुभांरभ अतिथियों ने भारत माता, डॉ़ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं़ दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया।

No comments: