Total Pageviews

Saturday 19 May 2012

लंदन में होगा पर्यटन क ा रोड़ शो


न्युज एक्पोज, इंदौर
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन निगम क ा यह दावा था कि विदेशी पर्यटक मध्य प्रदेस में बढे हैअब और विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए विदेशों में रोड शो भी आयोजित  करने जा रहा है। इसकी शुरुआत लंदन से होगी। इसके अलावा अक्टूबर में होने वाली इनवेस्टर्स मीट के दौरान इंदौर के निजी हेरीटेजों को भी जोड़ा जाएगा। देशी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रत्येक केद्रों में स्थानीय भोजन अनिवार्य रुप से मैन्यू में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश की पहचारन विदेशों में हो और विदेशी पर्यटक बहुतायात में मध्य प्रदेश आए इसके प्रयास में पर्यटन विभाग नए नए फामुले अपना रहा है । राज्य पर्यटन निगम ने अब विदेशी पर्यटकों को यहां लाने के लिए विदेशों में रोड शो करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत लंदन से होगी। वहीं विदेशी पत्र-पत्रिकाओं में विज्ञापन जारी करने का निर्णय भी  लिया है। इधर, देशी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रत्येक कें द्रो में स्थानीय भोजन अनिवार्य रुप से मैन्यू में शामिल किया गया है। प्रदेश के हेरीटेज को संभालने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। इनवेस्टर्स मीट के दौरान इंदौर के निजी हेरीटेजों को भी जोड़ा जाएगा। भोपाल में मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस पर 24 मई को एक सेमीनार रखा गया है। इसके साथ ही रवीन्द्र कावन में मध्यप्रदेश पर्यटन विषय पर एक छायाचित्र की प्रदशर्नी और फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक तलत अजीज गजल पेश करेंगे।

No comments: