Total Pageviews

Monday 28 May 2012

फिजूल में दिया धरना


न्यूज एक्सपोज, इंदौर
वन विभाग की समस्याओं और लंबे वक्त से जांच में घिरे एक कर्मचारी पवन जोशी  के लिए नोटंकी भरा धरना दिया। सोमवार को नवरत्नबाग स्थित वन विभाग कार्यालय पर हुए इस धरने में शामिल जोशी पुलिस देखते ही भाग खड़ा हुआ। 
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहानुभूति दिखाते हुए उसका साथ देने के लिए सांकेतिक धरना दिया, लेकिन पहले हुई सांठगांठ के चलते मामला पूरा उलट हो गया। अन्य पदाधिकारी जहां उसके लिए सहानुभूति दिखा रहे थे, वहीं जोशी इसे खेल समझ रहा था। मौक पर पुलिस के पहुंचते ही वह कार्यालय से नौ-दो-ग्यारह हो गया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि विभाग के आला अधिकारी से चर्चा के दौरान जोशी ने कह दिया कि उसे जो जबरिया धरने पर बैठाया जा रहा है, जबकि वह इसमें शामिल नहीं होना चाहता था। कुछ देर चली इस नौटंकी के बाद संघ पदाधिकारियों ने हाथ खिंच लिए और जोशी को उसके हाल पर छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों की समस्या और प्रताड़ना के विरोध में आत्महत्या करने की धमकी दी थी। डीएओ मो.सईद खान के अनुसार उस पर दो प्रकरण दर्ज थे, इसमें से एक का निराकरण हो चुका है, जबकि एक कोर्ट में विचाराधिन हैं, इसलिए मामले में अधिकारी कोई जवाब भी नहीं दे सकते है। उसे पहले ही अनशन पर नहीं बैठने की बात बता दी गई थी। इधर संघ के राजेंद्र राठौर का कहना है कि जोशी की सहानुभूति वश मदद की गई थी, लेकिन बाद में ज्ञात हुआ की वह व्यक्ति गलत है। इसलिए उसका साथ छोड़ दिया। इसके अलावा 5 मांगों को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर ज्ञापन सौपा गया है।

No comments: