Total Pageviews

Monday 28 May 2012

12 वीं का परिणाम सुधरा, 81.63 फिसदी रहा रिजल्ट

न्यूज एक्सपोज, इंदौर
सोमवार को माशिमं की हायरसेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस बार परिक्षाओं बरती सख्ती और वर्ष स्कूलों में विभाग की नजर का असर है कि गत वर्ष 71.73 की तुलना में कक्षा 12 वीं का परिणाम 81.63 फीसदी रहा, जो कि वर्ष से 10 फीसदी अधिक रहा। संभाग में सबसे बेहतर परिणाम इंदौर जिला का ही रहा। इस बार फिर लड़कियां लड़कों से दस कदम आगे निकल गई है।
इस बार जिले में हायर सेकेंडरी परीक्षा का स्तर पिछली बार की तुलना काफी बेहतर है। वर्ष 2009-10 में जिले में 81.59 फीसदी परिणाम था, जो गिर कर वर्ष 2010-11 में 71.73 हर गया है। लेकिन इस बार शिक्षकों और विद्यार्थियों की लगन का नतीजे के परिणाम उनकी मेहनत का दर्शा रहे हैं।
चार ने बाजी मारी
प्रदेश की प्रवीण्य सूची के वाणिज्य संकाय में इंदौर की चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। तीसरे स्थान पर नंदिनी मेहता(463/500), सराफा विद्या निकेतन स्कूल, पांचवे स्थान पर प्रिया जैन(461/500), श्री देवी अहिल्या शिशु मंदिर उमावि छत्रीबाग। छटवें स्थान पर राशि भट्ट(460/500) अल्पाइन पब्लिक उमा वि और आठवें स्थान सुरभी हेतवाल(456/500) न्यू गोल्डन उमावि भवानीपूर रही। इसी तरह जिले की प्रवीण्य सूची में पहले स्थान पर तरूण सिसोदिया(470/500), दूसरे स्थान पर रानी गायकवाड़(467/500), तीसरे स्थान पर पूजा सोलंकी(465/500) और कैलाश जैन (465/500) रहे।
9 हजार का परिणाम रूका...
इस बार जिले में कुल 35441 विद्यार्थियों में ने परीक्षा दी थी, जिसमें 2075 विद्यार्थी फेल हो गए है। 8096 का परिणाम रोका गया है। 11974 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं। 2948 विद्यार्थियों को पूरक आई है।

No comments: