Total Pageviews

Saturday 2 June 2012

नाले के पास मानव भ्रूण मिलने से सनसनी

 
न्यूज एक्सपोज, इंदौर।
सिरपुर तालाब के पास स्थित एक नाले से शनिवार को नौ मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आस-पास कई निजी अस्पताल हैं जो संदेह के घेरे में हैं। पुलिस ने सभी भ्रूण को जांच के लिए अस्पताल भेजा है।


शनिवार सुबह सुभाष यादव नामक व्यक्ति ने चंदन नगर थाना पुलिस को सूचना दी की सिरपुर तालाब के पास बनी ग्वाला कालोनी के नाले में अविकसित भ्रूण पड़े हैं।


 सूचना पर चंदननगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नाले से विमल गुटखा के बोरे में नौ भ्रूण मिले। भ्रूण अस्पताल में उपयोग होने वाले जार(प्लास्टिक का बर्तन) में बंद थे। इनमें से दो भ्रूण कुत्तों ने नोंच लिए थे। पुलिस ने तत्काल सभी भ्रूण कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेजे। दो भ्रूण बालक व दो बालिका के पाए गए हैं।

No comments: