Total Pageviews

Saturday 9 June 2012

सेवाधाम आश्रम पर मानवअंगो का व्यापार

न्यूज एक्सपोज, इंदौर।
उज्जैन से समीप बने सेवाधाम आश्रम और संचालक पर कई बड़े गंभीर आरोप लग रहे हैं। उज्जैन ने एक रहवासी ने सेवाधाम में मानव अंगो का व्यापार होने का अंदेशा जताया है। इसके साथ वहां रहे रहे लाचार लोगों पर संचालक द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है।
उज्जैन निवासी व इंदैर औद्योगिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष बरजोर खंबाटा ने बताया कि मैं जनवरी 2011 से मई 2012 तक सेवाधाम आश्रम में बतौर सोलर कूकर प्रशिक्षक कार्य किया। कार्य समय के दौरान मैंने पाया कि यहां तो सेवा की जगह कत्लखाना बना दिया गया है। यहां 350 लोगों पर अत्याचार व प्रताड़ना दी जा रही है। इस मामले में 15 मई 2012 जनसुनवाई में संभागायुक्त उज्जैन को सेवाधाम आश्रम की सच्चाई की जानकारी दी  और सीबीआई जांच की मांग की। इस पर संभागायुक्त ने कलेक्टर व एसपी को जांच की आदेश जारी किए थे। 5 जून 2012 को बाल कल्याण समिति, संयुक्त जांच दल ने सेवाधाम आश्रम पर छापामार कार्रवाई, यहां मेरे द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। मौके से 71 बच्चों को आश्रम से मुक्त कराया गया। आश्रम संचालक सुधीर गोयल द्वारा आश्रम में लोगों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आने के बाद भी स्थानीय प्रशासन दस्तावेजों में फेरबदल और सबूतों को मिटाने में लगा हुआ है। गवाहों को भी बहलाया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि सुधीर गोयल के साथ शहर के बड़े लोग भी इस कृत्य में शामिल है।
यह लगाए आरोप...
  • आश्रम में अब तक 100 ज्यादा कत्ल कर दिए गए
  • आश्रम के शंकर नाम के युवक को नग्न कर पीटा और जहर पिला कर मार दिया गया
  • 1 वर्ष के बच्चें को मामूली बात  पर पटक-पटक कर पीटा
  • टीबी के मरीजों के सामान्य लोगों के साथ रखा जाता है
  • आश्रम से जाने के प्रयास पर लाठियों से पीट कर मार दिया जाता है

No comments: